Banner Top
Monday, July 8, 2024

हिन्दू धर्म ग्रंथों में मनुष्य के पाप और उसके कर्मों के फलों के विषय में बताया गया है। ऐसे कई धर्म ग्रंथ हैं जो व्यक्ति को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्हीं में से एक है शिवपुराण जिसमें मनुष्य को अच्छे बुरे, सत्य असत्य का मार्गदर्शन किया गया है। इस ग्रंथ में यह भी बताया गया है कि भोलेनाथ को कब सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। शिव पुराण में 7 ऐसे पाप बताए गए हैं जिनका दंड खुद भगवान शिव देते हैं।

ऐसे व्यक्ति का जीवन किसी नरक से कम नहीं होता, उसे न ही किसी काम में सफलता मिलती है और न ही वह खुश रह सकता है। चलिए जानते हैं उन पाप के बारे में जिनकी सजा खुद भोलेनाथ देते हैं।

इसमें सबसे पहले आती है बुरी सोच और दुर्भावना। भले ही आपने कभी भी किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया हो, लेकिन फिर भी आपके मन में दूसरों के लिए बुरे विचार और दुर्भावना हो तो इसे भी पाप की श्रेणी में रखा गया है। यदि आप किसी के बारे में बुरे ख्याल भी रखते हैं तो आप पाप के भागी बन जाते है।

इसलिए यदि आप किसी का अच्छा नहीं सोच सकते हैं तो आप कभी किसी के लिए मन में दुर्विचार भी मत लाइए, शिव पुराण में इसे भी पाप ही माना जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप खुद जीवन भर के लिए दुख के भागीदार बन सकते हैं।

शिवपुराण के अनुसार पाप क्या हैं

शिवपुराण के अनुसार दूसरा पाप धन से जुड़ा हुआ है। शिवपुराण में बताया गया है कि यदि आप कभी किसी से धन से जुड़ी धोखेबाजी करते हैं तो इसे महापाप कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के साथ पैसे की लेन देन से जुड़ी धोखेबाजी एक पाप है।

कई बार लोग लालच में आकर अपने सगे संबंधियों के साथ ही ऐसा करते हैं। लोग ये भी नहीं सोचते कि वो अपने सगे भाई का पैसा मार रहे हैं। लेकिन किसी भी धन संपत्ति पर बुरी नजर रखने वाला पापी कहलाता है। इसी तरह जो लोग पैसों की हेराफेरी करते हैं |

उन्हें भी इसी श्रेणी में रखा जाता है। जो लोग दूसरे का धन मारते हैं उन्हें मरने के बाद नरक मिलता है और अगले जन्म में भी इसका फल भुगतना पड़ता है। इसलिए हर किसी को हमेशा अपनी मेहनत से कमाए हुए धन के बारे में सोचना चाहिए। यदि गलती से भी किसी और के धन पर आपकी नजर बिगड़ने लगे तो आपको ऐसे ख्याल त्याग देने चाहिए।

Also Read:Willow Application Evaluation 2021

अगला पाप है कि किसी और के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करना। शिवपुराण में ऐसा कहा गया है कि जो भी व्यक्ति किसी और की स्त्री और पुरुष पर नजर डालेगा, उसे भोलेनाथ कभी भी माफ नहीं करेंगे। जो व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बेवफाई करता है उसे ईश्वर की अदालत में कोई माफी नहीं मिलती है। जो लोग अपने पति या पत्नी के होते हुए किसी और के साथ रिश्ते बनाते हैं महाकाल खुद सजा देते हैं।

गर्भवती महिला के साथ बुरा बर्ताव करने से क्या होता हैं ?

वह मनुष्य जो किसी गर्भवती महिला के साथ बुरा बर्ताव करता है या फिर जो किसी महिला के मासिक धर्म के समय में उसे परेशान करता है, उसे नरक में भी जगह नहीं मिलती है। जो व्यक्ति ऐसी महिलाओं को दुख पहुंचाता है वो पाप का भागीदार बन जाता है।

इसलिए मनुष्य को एक महिला से बातचीत करते समय सोच समझकर कुछ भी कहना चाहिए। क्योंकि एक गर्भवती से कुछ भी बुरा कहने पर उसके बच्चे पर भी असर पड़ता है और जो लोग ऐसा करते हैं उसे खुद भोलेनाथ बहुत कठिन दंड देते हैं।

ऐसे लोग जो किसी धर्म या समुदाय के विषय में गलत बातें फैलाते हैं उन्हें भी पापी माना गया है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपनी पूरी समझ के साथ धर्म के विषय में अफवाहें फैलाते हैं। जो लोग ऐसा करते हैं वह महाकाल के क्रोध का शिकार बनते हैं, ऐसे लोगों को ईश्वर की कोई माफी नहीं मिलती है।

जो व्यक्ति किसी भी धर्म विशेष के लिए गलत बातें करता है या उनकी पीठ पीछे बुराई करता है या समाज में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है उन्हें भगवान शंकर कभी माफ नहीं करते हैं। इसलिए आप भी कभी जाने अनजाने में भी ऐसा नहीं करें।

Do Watch:इन 7 पापों सजा खुद देते हैं महाकाल ? | Mahakal Himself Punishes These 7 Sins?

क्या आपको इस विषय में पता था? हमें कमेन्ट में जरूर बताए। साथ ही विडिओ को लाइक और शेयर करना बिल्कुल नहीं भूले।

Banner Content
Tags: , , , , , ,

Related Article

0 Comments

Leave a Comment

LATEST POSTS

Bhagwatleela

Bhagwatleela

February 9, 2023
bhagwatleela

bhagwatleela

February 9, 2023
Bhagwatleela

Bhagwatleela

February 9, 2023
Bhagwat Leela

Bhagwat Leela

February 9, 2023

FOLLOW US

GOOGLE PLUS

PINTEREST

FLICKR

INSTAGRAM

Popular Posts

Advertisement

img advertisement

Archivies

Social

RECENT POSTS